posted Dec 2, 2018, 11:11 AM by A Billion Stories
जीवन - यज्ञ है जब , मैं - नहीं है और सब - मैं है तब , जीवन - यज्ञ है |
कैसे , कब , क्या, कहाँ - सब , सीखो जब और "मैंने किया" , मत बोलो तब , जीवन - यज्ञ है |
इस राह पर पहला कदम जब बोलो - सब साथ चलो , और चलो - सबको साथ लेकर , खींचकर , पसीना तर हो जाओ , पर बोलो - मैं नहीं , तब , पथ तुम्हारा यज्ञ है , तब , जीवन - यज्ञ है |
सबके आंसू पोंछो , पर बोलो - मैं नहीं , सबकी भूख मिटाओ , पर बोलो - मैं नहीं , तब जीवन - यज्ञ है |
भलों की करो भलाई , पर बोलो - मैं नहीं , बुरों की करो बुराई , और बोलो - सिर्फ - मैं , तब जीवन - यज्ञ है | देवसुत | |
Photo by: Unknown Submitted by: देवसुत Submitted on: Mon Nov 19 2018 23:27:00 GMT+0530 (IST) Category: Original Language: हिन्दी/Hindi
- Read submissions at http://abillionstories.wordpress.com - Submit a poem, quote, proverb, story, mantra, folklore, article, painting, cartoon, drawing, article in your own language at http://www.abillionstories.com/submit
|
|